

ऑर्थाे बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर क्लिनिक से पीड़ितों को मिलेगा लैब का लाभ
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल से संबद्ध ट्रोमा सेंटर में प्रदेश की पहली अत्याधुनिक ऑर्थाे बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर (ओबीआरसी) क्लिनिक का लोकार्पण किया गया मुख्य अतिथि विश्राम मीणा ने कहा कि इस लैब का लाभ जोड़ों के दर्द से पीड़ितों और आम आवाम को मिलेगा। उन्होंने क्लिनिक में बिना ऑपरेशन घुटनों के इलाज की प्रक्रिया का अवलोकन किया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. रेखा आचार्य ने कहा कि प्रदेश की पहली क्लिनिक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर की बड़ी उपलब्धि है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी सी घीया ने कहा कि इस पद्धति से बीकानेर में चिकित्सा अनुसंधान और स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। र्यक्रम में भामाशाह मघाराम कुलरिया परिवार सीलवा-मूलवास, नोखा के पुखराज सुथार, राजेश अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक अरविन्द भट्ट, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, समाजसेवी मनोज सारस्वत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ने सम्मानितजनों और अतिथियों का परिचय दिया।
