

माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव
बीकानेर। माहेश्वरी महिला समिति, बीकानेर की नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस अवसर पर समिति के विभिन्न पदों पर नई पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर श्रेया राठी, सचिव पद पर अनुभा बागड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर सीमा चांडक तथा संगठन मंत्री के रूप में रेखा लोहिया निर्वाचित हुईं। इसके साथ ही सलाहकार मंत्री के रूप में अंजलि झंवर, प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में निशा झंवर तथा सांस्कृतिक मंत्री के रूप में अंजलि चांडक और उषा लढा का चयन किया गया। समिति की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमलता मोहता, संतोष राठी, अनीता बागड़ी, अंजू लढा तथा लता दम्माणी को शामिल किया गया है। इस अवसर पर किरण झंवर, कंचन राठी, विभा बिहाणी, सरला लोहिया और ज्योति दरगढ़ सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
