Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुस्कान जोशी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया में उप प्रबंधक पद पर चयन

मुस्कान जोशी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया में उप प्रबंधक पद पर चयन
बीकानेर। बीकानेर की होनहार चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) मुस्कान जोशी का देश की प्रतिष्ठित संस्था National Stock Exchange of India (एनएसई) में उप प्रबंधक (Deputy Manager) पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे बीकानेर शहर और पुष्करणा समाज में हर्ष का वातावरण है। मुस्कान जोशी ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन का परिचय दिया। वे श्रीमती ममता जोशी एवं जुगल जोशी की सुपुत्री हैं। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा अपने नानाजी शिक्षाविद् राजेश चूरा के स्नेह और प्रेरणा को दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पुष्करणा समाज एवं शहरवासियों ने मुस्कान को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *