

उद्योग और शिक्षण संस्थानों के मध्य बेहतर समन्वय से विद्यार्थियों को मिले प्लेसमेंट के समुचित अवसर
बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के 3 सिरेमिक इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का चयन 7 लाख सीपीसी के आकर्षक पैकेज पर भारत की लीडिंग इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अवाडा ग्रुप मुंबई द्वारा किया गया हैं। बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि यह प्रतिष्टित औद्योगिक समूह युवा प्रतिभाओं को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए विख्यात है। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ करियर डवलपमेंट के दीर्घकालिक अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने चयनित विद्यार्थी आकांक्षा शर्मा, चन्दन कुमार और मोनू सैनी को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्लेसमेंट अवसर मिलें तथा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।
