

मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 14 नवम्बर को
बीकानेर। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय बीकानेर द्वारा मिड कॉरपोरेट सेंटर बीकानेर में मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 14 नवम्बर को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आम ग्राहकों, उद्यमियों को बैंक की विभिन्न रिटेल ऋण सुविधाओं से अवगत कराना तथा तत्काल परामर्श उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पीएनबी अधिकारियों द्वारा गृह ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण, तथा पर्सनल लोन से संबंधित ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। मौके पर ही पात्रता जाँच, दस्तावेज़ परामर्श तथा आवेदन प्रक्रिया की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उपस्थित लोगों को त्वरित समाधान हो।
