Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवकर्ण भैरव मन्दिर में धूमधाम से मनाया महोत्सव

नवकर्ण भैरव मन्दिर में धूमधाम से मनाया महोत्सव
बीकानेर। भैरव अष्टमी के अवसर पर बिन्नाणी चौक स्थित नवकर्ण भैरव मन्दिर में भैरवाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भैरव जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा भैरव पाठ व पूजन किए गए। भैरव जी का विशेष श्रृंगार किया गया और इसके पश्चात् चार प्रहर की पूजा के बाद महाआरती की गई। इस अवसर पर महन्त गिरधर बिस्सा, श्रीनारायण आचार्य, हरिशंकर व्यास, विनोद पुरोहित, नेहरू कल्ला, महेश व्यास, चंचल व्यास, गिरिराज पुरोहित, कल्हैयालाल कल्ला, विष्णु व्यास, आलोक बिस्सा, पुष्कर व्यास, सचिन रंगा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *