

होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
बीकानेर। प्रिंटिंग प्रेस एवं डिज़ाइनर क्लब द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंटिंग क्षेत्र से जुड़ साथियों की उपस्थिति रही।साथियों ने प्रिंटिंग उद्योग के वर्तमान परिदृश्य, तकनीकी बदलावों तथा आपसी सहयोग की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही जय बीकाणा रसिक मंडल की टीम ने अपनी चंग थाप से वातावरण को फागणम्य करके सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम में बृजगोपाल बिस्सा, मनोज सोलंकी, तोलाराम सियाग, सचिन मित्तल, महेंद्र सेठिया, बच्छराज चौधरी, विनय चौहान, जयराज सोलंकी, मुकेश तनेजा, अशोक तंवर, संतोष स्वामी सहित अन्य सम्मानित साथियों ने अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने प्रिंटिंग क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलाव, गुणवत्ता सुधार, आधुनिक मशीनों के उपयोग तथा डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डाला।
