Bikaner Bikaner District Rajasthan

सभी सरकारी कार्यालय संस्था आधार नंबर रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें

सभी सरकारी कार्यालय संस्था आधार नंबर रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें
बीकानेर। विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सांख्यिकी विभाग की समीक्षा करते हुए श्री देव ने कहा कि जिन सरकारी कार्यालयों ने अभी तक संख्या आधार नंबर रजिस्टर नहीं करवाया है। वे सभी सरकारी कार्यालय संख्या आधार नंबर रजिस्टर करवाना सुनिश्चित करें। सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री धर्मपाल खीचड ने बताया कि संख्या आधार नंबर किसी भी संस्था या सरकारी कार्यालय का यूनिक आईडी नंबर है। पहले यही नंबर बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर ( बीआरएन) के रूप में जाना जाता था। जिसे अब संख्या आधार नंबर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। सभी सरकारी कार्यालयों के यूनिक आईडी नंबर होने से इनकी पहचान आईडी नंबर से होना सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *