Bikaner Bikaner District Rajasthan

 जिला परिषद में हेल्पलाइन शुरू

 जिला परिषद में हेल्पलाइन शुरू
बीकानेर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी, प्रस्ताव और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला परिषद में हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार आमजन अब विभागीय योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने, समस्याओं के समाधान तथा शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0151-2226016 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकेंगे।हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन के लिए दो कार्मिकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है। इनमें श्री निर्मल स्वामी (कनिष्ठ सहायक) तथा श्री आशीष राजवंशी (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) शामिल हैं। दोनों कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी प्रस्ताव, जानकारी और शिकायतों का विधिवत रजिस्टर में संधारण करें तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं। इसके साथ ही विकास अधिकारियों एवं पंचायत समिति स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *