Bikaner Bikaner District Rajasthan

बच्चों के साथ मनाई दीपावली, शैक्षणिक सामग्री की वितरित

बच्चों के साथ मनाई दीपावली, शैक्षणिक सामग्री की वितरित
बीकानेर। आरएलजी संस्थान के तत्वावधान में विनोबा बस्ती में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बस्ती के बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए दीपावली का पर्व मनाया। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश अपने भीतर के अंधकार को दूर कर प्रेम, सद्भाव, सेवा और मानवता का दीप प्रज्वलित करना है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए पर्व की खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बस्ती के बच्चों को कॉपियां, किताबें, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर कृष्णा गहलोत, सुरेश चांवरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *