Bikaner Bikaner District Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला बीकानेर की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन-मनन किया गया। बैठक में अध्यक्ष विनोद बाफना ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार वैश्य मित्र सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसे सभी पदाधिकारी मिलकर शीघ्र पूरा करेंगे। इस अवसर पर मोहन सुराणा एवं पंकज अग्रवाल का सम्मान भी किया गया। बैठक में श्रीराम सिंघी, ओमप्रकाश करनाणी, ममता राठी, राजेश गोयल सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *