Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षा, नवाचार और समावेशी विकास पर मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने रखे विचार

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शिक्षा, नवाचार और समावेशी विकास पर मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने रखे विचार
बीकानेर। बेसिक पी.जी. कॉलेज एवं महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और शोधार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में प्रो. (डॉ.) उज्ज्वल कुमार कल्ला डॉ. मंगला पंकज ओझा प्रो. (डॉ.) देव अरस्तु पंचारिया, डॉ. राजेंद्र कुमार पुरोहित मदन गोपाल व्यास राजेश चूरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने शिक्षा, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अनुसंधान, नैतिक मूल्यों और सतत विकास की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उद्घाटन सत्र के पश्चात चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें समकालीन विषयों पर गहन चर्चा हुई। प्रथम तकनीकी सत्र “समकालीन संदर्भ में समग्र विकास हेतु अंतःविषय दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) आर.के. पुरोहित ने की। इस सत्र में डॉ. श्वेत गोस्वामी, डॉ. वाई.बी. माथुर, इंजीनियर प्रशांत जोशी, भूपेंद्र मिड्ढा एवं मोहित गंभीर (ऑनलाइन) ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *