Bikaner Bikaner District Rajasthan

सीपीआईएम का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

सीपीआईएम का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित
बीकानेर। स्थानीय आनंद निकेतन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित हुआ।इस मौके पर राज्य सचिव किशन पारीक ने पार्टी निर्माण के तहत नई कैडर की भर्ती के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर जन आंदोलन को मजबूत करने की कार्य योजना बनाते हुए कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटने के लिए तत्पर है ऐसे में मजदूर किसान की पार्टी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी मेहनतकश जनता के लिए ज्यादा बढ़ जाती है। पार्टी सचिव किशन पारीक के पहली बार बीकानेर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेरुणा तेजा गार्डन में स्वागत-सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया तथा कन्वेंशन में भी जिला पार्टी ने स्वागत एवं सम्मान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीकानेर जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए तन मन धन से काम करेंगे। आभार जिला सचिव सुन्दरलाल बेनीवाल ने जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *