Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
बीकानेर। 79 वां स्वतंत्रता दिवस जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह शुक्रवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा थे। श्री गोदारा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
मार्च पास्ट में शामिल हुई 14 टुकड़ियां
मार्च पास्ट में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर एकता और अनुशासन का संदेश दिया। मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरूष विंग, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होमगार्डस, एनसीसी सात राज.बटालियन छात्र एवं छात्रा विंग, महारानी कॉलेज, स्टूडेंट पुलिस कैडेस महारानी स्कूल,बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, स्कॉउट, गाइड कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल हुई। परेड का नेतृत्व आरआई सुश्री कविता पूनिया ने किया। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी।
जनसंपर्क कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले असंख्य देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का आह्वान किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक परम नाथ सिद्ध, सूचना सहायक आनंद सिंह बिदावत सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *