

छंगाणी को मिला सृजन सेवा सम्मान
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा समाजसेवी, संस्कृतिकर्मी, पर्यावरणविद, संगीतज्ञ एवं लेखा विशेषज्ञ भैंरूरतन छंगाणी की समर्पित सेवाओं का मान करते हुए कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान अर्पित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शंकरलाल तिवाड़ी ने करते हुए कहा कि भैंरूरतन छंगाणी विभिन्न क्षेत्रों में की गई सेवाओं से समाज और व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। ऐसी प्रतिभा का सम्मान करना समाज का दायित्व है। कमल रंगा ने कहा कि ऐसी प्रतिभा का सम्मान करना किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं बल्कि प्रतिभा के प्रति और उसकी सेवा के प्रति अपना दायित्व निर्वहन करना है। छंगाणी को माला, शॉल, अपर्णा, प्रतिक चिन्ह, श्रीफल एवं सम्मान पत्र अर्पित किया।
