Bikaner Bikaner District Rajasthan

1976 बैच के एलुमनाई ने मनाया स्वर्ण जयंती मिलन समारोह

1976 बैच के एलुमनाई ने मनाया स्वर्ण जयंती मिलन समारोह
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के सन् 1976 बैच के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर बैच के पशुचिकित्सकों द्वारा स्वर्ण जयंती मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को कुलगुरु डॉ. सुमन्त व्यास के मार्गदर्शन में फैकल्टी हाउस में किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष, राजुवास एलुमनाई एसोसिएशन प्रो. हेमन्त दाधीच ने स्वागत भाषण दिया एवं महाविद्यालय के इतिहास और वर्तमान प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। निदेशक प्रसार शिक्षा एवं सचिव, राजुवास एलुमनाई एसोसिएशन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के इतिहास एवं प्रगति को फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान इस बैच के पशुचिकित्सकों ने अपने संस्मरणों को ताजा किया एवं अपने महाविद्यालय काल के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान एलुमनाई ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं इकाइयों का अवलोकन किया एवं महाविद्यालय में विकसित आधुनिक तकनीकों को देखा एवं सराहना की। इस अवसर पर एलुमनाई डॉ. सतपाल गुप्ता, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. गुलजार अहमद नकवी, डॉ. मोहम्मद इकबाल खान, डॉ. कुलदीप परेला, डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. एस.एल. टीकू, डॉ. जी.एस. जैतावत, डॉ. संतोष चतुर्वेदी, प्रो. सी.के. मुरड़िया, प्रो. आर.एन. कच्छावा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *