Bikaner Bikaner District Rajasthan

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां और अपनत्व

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां और अपनत्व
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा एवं आरएलजी फाउंडेशन की ओर से वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा की गईं और उन्हें अपनत्व का अहसास करवाया गया। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि असली रोशनी केवल दीपों में नहीं, बल्कि अपनों के साथ, अपनत्व बांटने और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने में होती है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की सार्थकता जरूरतमंदों और बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा करने में है। इस मौके पर डॉ. अंबुज गुप्ता, सुधीर भार्गव एवं कैलाश कुमावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महेश पेरिवाल की ओर से वृद्धाश्रम के लिए दरियां एवं कुर्सियां भेंट की गईं। कार्यक्रम में क्लब सदस्य मनोज गुप्ता, डॉ. विनय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *