आत्मदर्शन, आत्ममंथन और आत्मकल्याण का पर्व है पर्यूषण
आत्मदर्शन, आत्ममंथन और आत्मकल्याण का पर्व है पर्यूषण बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में साध्वी मंजुप्रभा के सान्निध्य में पर्यूषण महापर्व का शुभारंभ तुलसी साधना केन्द्र में हुआ। इस अवसर पर साध्वी गुरुयशाजी ने विपाक की दृष्टि से कर्मों को दो प्रकार का बताते हुए कहा कि कर्म शुभ और अशुभ होते हैं।
