Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर के चारण अकेले पहुंचे एवरेस्ट बेस कैम्प

बीकानेर के चारण अकेले पहुंचे एवरेस्ट बेस कैम्प
बीकानेर। शहर के आवड़ दान चारण सार्दुलपुरा ने अकेले माउंट एवरेस्ट बेस केंप पहुंच कर बीकानेर व देश का नाम रोशन किया है। एडवेंचर सोसायटी के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि चारण ने आधार शिविर व माउंट काला पत्थर का यह अभियान 12 दिन के बजाय 10 दिन में पूरा किया। उल्लेखनीय है कि 29 मई 1953 में तेनजिंग व एडमंड हिलेरी द्वारा पहली बार एवरेस्ट आरोहण किया था इसलिये हर वर्ष 29 मई को बेस केंप से मैराथन आयोजित की जाती है जिसके भी चारण साक्षी बने । पायोनियर नरेश अग्रवाल ने बताया कि चारण ने वर्ष 1997 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा 21 दिन पैदल चलकर पूरी की थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *