Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वच्छता ही सेवा अभियान में बीकानेर को मिला दोहरा सम्मान

स्वच्छता ही सेवा अभियान में बीकानेर को मिला दोहरा सम्मान
बीकानेर। राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में बीकानेर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम बीकानेर का प्रतिनिधित्व नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष ने किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 3 लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले नगरों की श्रेणी में बीकानेर ने राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया।स्वच्छता ही सेवा अभियान में बीकानेर ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। यह अभियान 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया था, इस दौरान नगर निगम और नागरिकों ने मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया। यह पुरस्कार जयपुर में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, राज्यमंत्री (नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग) श्री झब्बर सिंह खर्रा तथा डीएलबी प्रमुख सचिव श्री रवि जैन द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंच से बीकानेर नगर निगम के प्रयासों और स्वच्छता के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों की विशेष सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *