

CA फाउंडेशन में परी शर्मा को प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की परी शर्मा पुत्री इंदरचंद शर्मा (छापरवाल) के सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति, बीकानेर की ओर से सम्मानित किया गया। समिति ने परी शर्मा को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। आरके शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सहयोगी सदस्य गिरधर पंडित शर्मा, दुर्गादत्त भोजक एवं हरिहर शर्मा उपस्थित रहे। समिति संयोजक महेश भोजक के अनुसार, समारोह में परी शर्मा के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। समिति की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मान देना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
