

कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ गीत के निर्माण एवं प्रचार में सहयोग देने वालों का किया सम्मान
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एवं उनकी कर्मयोगी कार्यशैली को समर्पित गीत ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ को देशभर में व्यापक लोकप्रियता मिली है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं मुल्तान बेद द्वारा गाए गए इस गीत को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार मिला। गीत के निर्माण में अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं रचनात्मक योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ गीत कार्यकर्ताओं की रचनात्मक पहल का परिणाम है। मनीष सोनी ने बताया कि कुणाल कोचर के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में गीत के निर्माण एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जयचंदलाल डागा, सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, पंकज गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, जतिन सहल, प्रकाश मेघवाल, विशाल गोलछा, अमित चोपड़ा, सुशील शर्मा एवं विमल पारीक उपस्थित रहे।
