Bikaner Bikaner District Rajasthan

कच्ची बस्ती के 250 बच्चों के साथ मनाई दीपावली, रांका ने वितरित की मिठाइयां, दीपक व पटाखे

कच्ची बस्ती के 250 बच्चों के साथ मनाई दीपावली, रांका ने वितरित की मिठाइयां, दीपक व पटाखे
बीकानेर। उल्लास एवं खुशियों के पर्व दीपावली पर हर घर में खुशियां पहुंचे, इसी उद्देश्य से यूआईटी के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता महावीर रांका की ओर से शुक्रवार को कच्ची बस्ती के बच्चों को मिठाइयां, दीपक एवं पटाखे वितरित किए गए। इस दौरान करीब 250 बच्चों को दीपावली की खुशियों में शामिल कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। महावीर रांका ने बताया कि दीपावली खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के साथ पर्व मनाने का अवसर है। इसी भावना के साथ बच्चों को मिठाइयां, दीपक एवं पटाखे वितरित किए गए। भाजपा नेता रमेश भाटी ने बताया कि बच्चों को कम आवाज एवं कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे, जैसे फुलझड़ी और जमीन चकरी वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतने एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की सीख भी दी गई। वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, हनुमानमल रांका, उपमहापौर पंकज गहलोत, युधिष्ठर सिंह भाटी, शंकर सिंह राजपुरोहित, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, अमर खंडेलवाल, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, शक्तिसिंह शेरुणा, आदर्श शर्मा, अनिल चांडक, राजेन्द्र चौहान, दाऊलाल छंगाणी, धनराज जाखड़, महेन्द्र सिंह, गौरीशंकर देवड़ा, राजेन्द्र व्यास, धीरज रांका एवं नरेन्द्र चंचल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *