Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रकृति प्रेम प्रदर्शनी के साथ पांच दिवसीय प्रकृति संरक्षण पंचामृत प्रवाह का समापन

प्रकृति प्रेम प्रदर्शनी के साथ पांच दिवसीय प्रकृति संरक्षण पंचामृत प्रवाह का समापन
बीकानेर। पांच दिवसीय प्रकृति संरक्षण पंचामृत प्रवाह का समापन प्रकृति प्रेम प्रदर्शनी के आयोजन के साथ हुआ। गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि बच्चों द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रभावी एवं सार्थक संदेश दिए गए। प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाकर भी प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया गया। इस अवसर पर डॉ. करणीदान कच्छवाह ने प्रशिक्षणार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा देते हुए आजीवन नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में देवानंद पुरोहित, पंकज गोदारा, प्रभुदयाल गहलोत, घनश्याम, रमेश कुमार मोदी, भवानीशंकर बाणिया, मनीष सिरोही, लोकेश कुमार मोदी, हनीश हल्दुनिया, कमलचंद बाणिया, विष्णु नायक, संतोष कुमार आचार्य, मनोज जैन एवं ठाकुर उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *