Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित

विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित
बीकानेर। रामप्यारी माधव फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में विद्यार्थियों को शिक्षण-अधिगम सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन में सहयोग प्रदान करने के साथ उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक रुचिकर एवं प्रभावी बनाना रहा। इस अवसर पर बालमुकुंद शर्मा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर और रुचिकर बनाने में शिक्षण सामग्री की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों को सीखने में सहायता मिलती है तथा पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है। विद्यालय की ओर से डॉ. करणीदान कच्छावा ने फाउंडेशन के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *