Bikaner Bikaner District Rajasthan

धनतेरस पर 6 नवंबर को बीकानेर में रहेगा स्थानीय अवकाश

धनतेरस पर 6 नवंबर को बीकानेर में रहेगा स्थानीय अवकाश
बीकानेर। जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश के तहत आगामी 6 नवंबर (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर बीकानेर में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 के लिए जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। इनमें 25 जून को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर को धनतेरस का अवकाश निर्धारित किया गया था। निर्जला एकादशी का स्थानीय अवकाश पूर्व में हो चुका है। ऐसे में वर्ष का दूसरा एवं अंतिम स्थानीय अवकाश धनतेरस के अवसर पर 6 नवंबर को रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *