Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रकृति संरक्षण पंचामृत प्रवाह के पोस्टर का लोकार्पण, पांच दिन होंगी विविध गतिविधियां

प्रकृति संरक्षण पंचामृत प्रवाह के पोस्टर का लोकार्पण, पांच दिन होंगी विविध गतिविधियां
बीकानेर। बाल विकास एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रकृति संरक्षण पंचामृत प्रवाह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का लोकार्पण अतिरिक्त शिक्षा निदेशक, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान शैलेन्द्र कुमार देवड़ा ने किया। इस अवसर पर देवड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ ही उनकी नैसर्गिक प्रतिभा को भी उजागर होने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में आनन्द कुमार स्वामी, विजय शंकर आचार्य, रामसिंह सांखला, गिरिराज खैरीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के संबंध में भंवरी देवी ने बताया कि 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रखरता का विकास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *