

प्रेस क्लब के लोगो-स्टीकर का विमोचन
बीकानेर। मरुधरा प्रेस क्लब, बीकानेर के लोगो-स्टीकर का विमोचन डॉ. मेघना शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पत्रकारिता के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता में पारदर्शिता, सटीकता और गंभीरता जैसे महत्वपूर्ण तत्व शामिल हों, तो खबर की सार्थकता और प्रभावशीलता पर सकारात्मक असर पड़ता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता तथ्यों की शुद्धता और निष्पक्ष प्रस्तुति पर निर्भर करती है। पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाचारों की प्रमाणिकता और जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर जय सिंह चौहान एवं यतेंद्र चड्ढा उपस्थित रहे।
