Bikaner Bikaner District Rajasthan

अधिवक्ता गुप्ता के निधन पर न्यायालय परिसर में शोकसभा, अधिवक्ता समाज ने दी श्रद्धांजलि

अधिवक्ता गुप्ता के निधन पर न्यायालय परिसर में शोकसभा, अधिवक्ता समाज ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर के सभापति एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता के निधन पर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्विनी विज सहित न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं योगदान का स्मरण किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि रामकृष्ण दास गुप्ता का निधन संपूर्ण अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन विधि, न्याय और अधिवक्ता समुदाय की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका सरल स्वभाव, मार्गदर्शन और संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर अश्विनी विज, गणेश चौधरी, दौलत सिंह तंवर, जगदीश शर्मा, सतपाल साहू सहित अन्य उपस्थितजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हेमंत सिंह चौहान, रक्षपाल बिश्नोई, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, लेखराम धत्तरवाल, सुधीर श्रीमाली, रविकांत वर्मा एवं सुरेंद्र पाल शर्मा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने गुप्ता के विधिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *