Bikaner Bikaner District India Rajasthan

शरद पूर्णिमा पर कल सजेगी ‘शरद संगत’, सुर, ताल और साहित्य का होगा संगम

शरद पूर्णिमा पर कल सजेगी ‘शरद संगत’, सुर, ताल और साहित्य का होगा संगम
बीकानेर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दक्ष सिक्योर सर्विसेज की ओर से 25 अक्टूबर को कला, साहित्य और संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक संध्या ‘शरद संगत’ का आयोजन किया जाएगा। गंगाशहर स्थित सेंटर फॉर लाइफ, धर्म सज्जन ट्रस्ट परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुर, ताल और साहित्यिक संवाद की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार, ‘शरद संगत’ बीकानेर के कला प्रेमियों और प्रबुद्धजनों के लिए आत्मीय संगत का ऐसा मंच है, जो प्रतिवर्ष कला, साहित्य और संस्कृति के प्रति अनुराग को प्रोत्साहित करता है। शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी के बीच आयोजित होने वाली इस सांस्कृतिक संध्या में शहर के कला प्रेमी भाग लेंगे।
आयोजकों ने कला, साहित्य एवं संस्कृति में रुचि रखने वाले शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर सांस्कृतिक संध्या की गरिमा बढ़ाने और इस आत्मीय आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *