Bikaner Bikaner District Rajasthan

टॉय ट्रेन पार्क में बच्चों को मिली निःशुल्क कैरोसेल राइड की सौगात

एक साल से निःशुल्क चल रही टॉय ट्रेन, पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ बढ़ीं मनोरंजन की सुविधाएं
बीकानेर। टॉय ट्रेन पार्क में बच्चों के मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए एक और पहल की गई है। पार्क में एक वर्ष तक निःशुल्क टॉय ट्रेन संचालित करने के बाद अब पूर्व विधायक, जिला प्रशासन और बीकानेर डेयरी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैरोसेल राइड (झूला) भी शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित एवं मनोरंजक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ ही शहरवासियों को परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध करवाना है। सुनीलम ने बताया कि लंबे समय से बंद पड़े इस पार्क का बीकानेर डेयरी की ओर से पुनरुद्धार करवाया गया है। इसके तहत टॉय ट्रेन और इंजन की मरम्मत करवाने के साथ ही पार्क की दीवारों एवं परिसर की मरम्मत, रंग-रोगन, पौधारोपण, विद्युत सज्जा और हरी दूब लगाने सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। इन प्रयासों से पार्क को नया स्वरूप मिला है। पार्क में टॉय ट्रेन के बाद निःशुल्क कैरोसेल राइड शुरू होने से बच्चों के मनोरंजन के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। यह पहल शहर के बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों के विकास एवं बेहतर उपयोग की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *