Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

पटेल ने जड़ा नाबाद शतक, वेस्टर्न वॉरियर्स ने 99 रन से जीता मुकाबला

पटेल ने जड़ा नाबाद शतक, वेस्टर्न वॉरियर्स ने 99 रन से जीता मुकाबला
बीकानेर। पोलिश्ड बाउंड्रीज की ओर से आयोजित ओवर-60 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रेलवे ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पोलिश्ड बाउंड्रीज इलेवन के खिलाड़ी मौनांग पटेल ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। रमेश जोशी ने बताया कि मौनांग पटेल ने पारी की पहली गेंद से लेकर अंतिम गेंद तक क्रीज पर डटे रहते हुए नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 113 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहकर ‘कैरी द बैट’ की उपलब्धि हासिल की। हालांकि, उनकी शतकीय पारी के बावजूद पोलिश्ड बाउंड्रीज इलेवन को जीत नहीं मिल सकी। वेस्टर्न वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 300 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोलिश्ड बाउंड्रीज इलेवन की टीम निर्धारित 40 ओवर में 201 रन ही बना सकी। इस तरह वेस्टर्न वॉरियर्स ने 99 रन से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, सार्दुल क्लब ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में महाराष्ट्र वॉरियर्स ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जोशी ने बताया कि पोलिश्ड बाउंड्रीज की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता वरिष्ठ नागरिकों में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ ही खेल भावना और आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए 60 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगला मुकाबला रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पोलिश्ड बाउंड्रीज और सेंट्रल सुपर स्ट्राइकर्स के बीच तथा सार्दुल क्लब ग्राउंड पर वेस्टर्न वॉरियर्स और महाराष्ट्र वॉरियर्स के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *