

25 अक्टूबर को पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम
बीकानेर। अजित फाउंडेशन सभागार में 25 अक्टूबर को लेखक रामचंद्र गुहा की पुस्तक ‘आखिरी उदारवादी और अन्य निबंध’ पर पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि एवं विचारक डॉ. नंद किशोर आचार्य करेंगे, जबकि इतिहासवेत्ता डॉ. भंवर भादानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए उसके विचारों और विषयवस्तु की समीक्षा की जाएगी।
