

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार के लिए विवेक अग्रवाल का चयन
बीकानेर। कराटे प्रशिक्षक सेंसई विवेक अग्रवाल का पठानकोट में आयोजित होने वाले इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार के लिए चयन हुआ है। संस्था अध्यक्ष आशीष गर्ग ने बताया कि तीन दिवसीय यह सेमिनार 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में केनशिंकाई गोजुरियू कराटे, अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर जोस फंडोरा के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण सेमिनार में चयन होने से विवेक अग्रवाल को अपने कौशल को निखारने और कराटे की तकनीकों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
