Bikaner Bikaner District Rajasthan

84 कोस ब्रजधाम पदयात्रा पूर्ण कर बीकानेर पहुंचे सरजूदास महाराज, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

84 कोस ब्रजधाम पदयात्रा पूर्ण कर बीकानेर पहुंचे सरजूदास महाराज, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
बीकानेर। गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर सरजूदास महाराज 84 कोस ब्रजधाम की पदयात्रा पूर्ण कर बीकानेर पहुंचे। उनके आगमन पर महावीर चौक सर्किल सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, शशिकांत गहलोत, ऋषिराज गहलोत, पवन सुथार, नीरज अग्रवाल, अजय सांखला, नेमीचंद गहलोत, जयदयाल गोदारा, मनीष गहलोत, विकास बिश्नोई, ब्रह्मदेव भादाणी, अर्जुन, मनोज प्रजापत एवं गौतम छींपा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं जयकारों के साथ सरजूदास महाराज का स्वागत किया।
गौरतलब है कि सरजूदास महाराज ने मथुरा के विश्राम घाट से विधि-विधानपूर्वक 84 कोस ब्रजधाम पदयात्रा का शुभारंभ किया था। यह पदयात्रा गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तथा सनातन संस्कृति को निरंतर सशक्त एवं ऊर्जावान बनाए रखने के संकल्प के साथ प्रारंभ की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *