Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम सुधारो आंदोलन पर प्रशासन और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता

पीबीएम सुधारो आंदोलन पर प्रशासन और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहे “पीबीएम सुधारो आंदोलन” के तहत जारी धरने के संबंध में संभागीय आयुक्त द्वारा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। वार्ता में प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीबीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने तथा अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को होने वाली विभिन्न समस्याओं की ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जाना आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *