Bikaner Bikaner District Rajasthan

युवाओं के दायित्वों पर हुई चर्चा


बीकानेर। एनएसयूआई नेता जीशान सामेजा को नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में आयोजित विशेष संवाद सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में देशभर से चयनित लगभग 20 युवाओं ने भाग लिया। संवाद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने विचारधारा, देश के वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य, भय की राजनीति तथा डर पर विजय प्राप्त कर आगे बढ़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। जीशान सामेजा ने बताया कि संवाद के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर खुलकर चर्चा हुई, जिससे युवाओं को अपने विचार रखने और राष्ट्रीय मुद्दों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *