Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बालश्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान, पोस्टर का विमोचन

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बालश्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान, पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्यरत राजस्थान महिला कल्याण मंडल द्वारा ‘एक्शन मंथ’ के तहत संचालित उमंग-7 अभियान के अंतर्गत विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के सहयोग से बालश्रम निषेध विषयक पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पोस्टर चस्पा कर दुकानदारों एवं व्यापारियों को बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम न करवाने एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का हनन है और इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाकर बालश्रम मुक्त समाज की दिशा में सकारात्मक प्रयास करना है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड से अरविंद सेंगर एवं राजेश कुमार, बाल कल्याण समिति से जनमेजय व्यास, सुनीता, हाजरा बानो एवं कमल, तथा राजस्थान महिला कल्याण मंडल से बाबूलाल एवं पिंकी जनागल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *