Bikaner Bikaner District Rajasthan

जगाई उपभोक्ता जागरूकता की अलख

बीकानेर। कंज्यूमर एक्शन एंड नेटवर्क सोसायटी (कैन्स) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण एवं जागरूकता विषय पर विशेष संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अनंत शर्मा ने देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल देश में, जहां हर कुछ कोस पर भाषा और पानी का स्वरूप बदल जाता है, वहां की मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं को सहेजना केवल संग्रह का कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का अनूठा प्रयास है। डॉ. शर्मा ने देश के 28 राज्यों एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों में उपभोक्ता जागरूकता अभियानों के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि 135 से अधिक शहरों में भ्रमण के दौरान उपभोक्ताओं के अधिकारों, जागरूकता और संरक्षण से जुड़े अनेक पहलुओं पर कार्य किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सुरेश के. व्यास ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर संजय खंडेलवाल, रेखा खंडेलवाल एवं रजनी शर्मा ने डॉ. अनंत शर्मा का साफा, शॉल, बैज, श्रीफल एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा, निर्मला चौहान, रामकुमार व्यास, शबनम बानो, चेतन दास कोठारी, राजकुमार व्यास, राजशेखर हर्ष, छोटूलाल परिहार, नवीन आचार्य, रेवंत राम, रविंद्र व्यास, जितेंद्र स्वामी एवं लक्ष्मण पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *