Bikaner Bikaner District Rajasthan

जैन यूथ क्लब महिला विंग की नई कार्यकारिणी घोषित, 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह

जैन यूथ क्लब महिला विंग की नई कार्यकारिणी घोषित, 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह

बीकानेर। श्री जैन यूथ क्लब की महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए वंदना डागा को अध्यक्ष एवं उर्मिला बैद को सर्वसम्मति से सचिव मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं टॉपर छात्रा तान्या सावनसुखा के अभिनंदन का कार्यक्रम 27 मई को  टी.एम. ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्लब सदस्यों एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर संरक्षक हंसराज डागा, सुशील बैद एवं अजय सेठिया सहित जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा, विशाल गोलछा तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *