

एकात्म मानववाद और अंत्योदय ही भाजपा की आत्मा
बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान बज्जू मंडल अध्यक्ष सुभाष जयाणी की अध्यक्षता में बिश्नोई धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बज्जू मंडल में प्रदर्शनी लगाना योग करना तथा उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण का परिचय दिया।
शिविर के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात श्याम पंचारिया ने कहा कि एकात्म मानववाद और अन्तोदय का स्वरूप ही भाजपा की अंतरात्मा है इस दौरान वैचारिक अधिष्ठान एवं भाजपा का इतिहास” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कैडर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां कार्यकर्ता निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के सिद्धांतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाती है। इस अवसर पर मदनसिंह भाटी रामकुमार गोदारा, गोपाल शर्मा, छैलूसिंह, देवीलाल माधाणी, वेदप्रकाश महेंद्र सिंह, देवीलाल भाम्भू, मंजू शर्मा, संदीप कुमार, देवीलाल नाई आदि उपस्थित थे।
