

कच्छावा का किया अभिनंदन
बीकानेर। बीकानेर में व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का शिष्टाचार भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कच्छावा ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर में शांति, सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। प्रतिनिधिमण्डल में संजय जैन, मघाराम गोदारा, कमल बोथरा, इमरान राठौड़, सुशील कुमार यादव, मनोज सोलंकी, जनक प्रसाद हर्ष, शंकर लाल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
