Bikaner Bikaner District Rajasthan

तकनीकी विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित

तकनीकी विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में श्तकनीकश् प्रधान हो सकती है, लेकिन इसका अंतिम लक्ष्य श्मनुष्यता का विकासश् होना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के चतुर्थ दीक्षान्त समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने वर्तमान दौर की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चौट जीपीटी जैसे संसाधनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एआई कार्यों को सुगम जरूर बना सकती है, लेकिन यह कभी भी मानव मस्तिष्क और उसकी संवेदनशीलता का विकल्प नहीं बन सकती। उन्होंने विद्यार्थियों को आगाह किया कि केवल मशीनी ज्ञान पर निर्भरता घातक हो सकती है; असली मेधा मनुष्य के मौलिक चिंतन और विवेक में ही निहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *