

गवरजा महोत्सव का आयोजन
बीकानेर। नत्थूसर बास स्थित शंकरनाथ चौक में मित्र मंडली द्वारा गवरजा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव के दौरान गवरजा माता के भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ईशर, गणगौर और भाया जी का पूजन किया गया। यह पूजन विद्वान पंडितों के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों का साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।
