Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थान की पहली महिला कलेक्टर ओतिमा बोर्दिया के निधन पर शोक सभा आयोजित

राजस्थान की पहली महिला कलेक्टर ओतिमा बोर्दिया के निधन पर शोक सभा आयोजित
बीकानेर। राजस्थान की पहली महिला जिला कलेक्टर रहीं ओतिमा बोर्दिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति एवं जन शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने ओतिमा बोर्दिया के प्रशासनिक कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल, संवेदनशील और कर्मठ व्यक्तित्व का स्मरण किया। उन्होंने बीकानेर में जिला कलेक्टर रहते हुए जनहित के अनेक कार्य किए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। समिति की सचिव श्रीमती सुशीला ओझा, संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज मोहता सहित संपत्त जैन, विभा बंसल, ओमप्रकाश सुथार, उमाशंकर आचार्य, लक्ष्मीनारायण चूरा, तलत रियाज, पूजा भादानी, शिव भादानी एवं विष्णु मारू सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किए। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *