

मानवाधिकार, सड़क सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी से जिला अध्यक्ष, महिला जिला अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात कर मानवाधिकार सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों से परिचित हो सके। उन्होंने जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य बताया तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन का सहयोग लेने एवं प्रशासन को सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई और सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ और समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियों को समाज के लिए उपयोगी बताया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।
