

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
बीकानेर। रोटरी क्लब की ओर से आचायनानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, में रोटरी के पूर्व प्रांतपाल स्वर्गीय अरुण प्रकाश गुप्ता की प्रथम पुण्य पर तिथि उनके परिवार तथा सीमा जन कल्याण समिति राजस्थान के के संयुक्त तत्वावधान में खाजूवाला की जाट धर्मशाला में शनिवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।अस्पताल के संस्थापक चंपालाल डागा ने बताया कि शिविर में आए 125 व्यक्तियों के आंखों की जाँच कर निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गईं तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुने गए संभावित 28 व्यक्तियों में से 20 का अंतिम चयन कर अस्पताल की स्वयं की बस द्वारा गंगाशहर, स्थित अस्पताल लाया गया।
