

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया पाटोत्सव
बीकानेर। नत्थूसर गेट के बाहर स्थित श्री राजराजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर में आज 20वां पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के वातावरण में मनाया गया। मंदिर के पं. ग्वालदत्त व्यास ने बताया कि पाटोत्सव के अवसर पर ललिता सहस्रनाम हवन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमान देवेन्द्र पुरोहित द्वारा सपत्नीक विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात सायंकाल महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रवक्ता श्रीनारायण आचार्य ने कहा कि ज्योतिषाचार्य चन्द्रेश हर्ष, बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित, सुमित बांठिया, गौरीशंकर राठी, बाबू पनिया एवं अनिल कल्ला सहित बीकानेर के अनेक प्रबुद्धजनों का मंदिर समिति की ओर से अभिनंदन किया गया। इस पावन आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्मा एवं श्रीविद्या उपासकों का समागम हुआ, जिससे कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम में पं. सिद्धार्थ पुरोहित, रामकुमार व्यास, रमेश हर्ष, चाँद भा श्रीमाली, संजय किराड़ू, अशोक आचार्य, रामकुमार पुरोहित, रघु रंगा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मंच का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा द्वारा किया गया।
