

भामाशाह सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह
बीकानेर। भीनासर के मुरली मनोहर मैदान के पास स्थित राजकीय महाविद्यालय, गंगाशहर में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भामाशाह सम्मान एवं पुरस्कार वितरण हुआ। कार्यक्रम में अपने स्वधन से करीब एक लाख रुपए से सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाने पर विधायक जेठानंद व्यास, इंटर एक्टिव पैनल लगाने वाले बसंत नवलखा, साउंड सिस्टम प्रदान करने वाले प्रवीण पूगलिया, वाटर कूलर लगवाने वाले पारसमल सुराणा, प्राचार्य कक्ष में साज सज्जा व सुविधाएं देने वाले रिद्धकरण सेठिया, कॉलेज में पुस्तकें व स्टेशनरी प्रदान करने वाले नरेन्द्र सुराणा डॉ.श्रीमती मिथिला भूरा तथा एयर कूलर व पंखा भेंट करने वाली डॉ.संतोष बैद का अभिनंदन कॉलेज प्राचार्य डॉ.बबीता जैन, डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेन्द्र पुरोहित, पूर्व प्राचार्य दिग्ग विजय सिंह, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका व जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना ने किया। अतिथियों व भामाशाहों ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल 106 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
