

स्थापना दिवस पर डॉ. हर्ष का किया सम्मान
बीकानेर। वरिष्ठ नागरिक समिति का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया.। कार्यक्रम का संयोजन डॉ एस एन हर्ष, अध्यक्ष; शिवनाम सिंह जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष; एस पी गुप्ता, महासचिव और मोहनलाल जांगिड़, ने किया। इस मौके पर राजकुमारी मारू, एम एस फगेरिया, मधुरिमा सिंह, श्रीमती कृष्णा वर्मा, नरसिंह बिन्नाणी आदि उपस्थित थे। हर्ष को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आईएमए गौरव अवॉर्ड से सम्मानित करने पर समिति परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त कर शॉल के साथ सम्मान प्रकट किया गया।
